Nov 1987: Javed Miandad of Pakistan in action during the World Cup semi-final against Australia at Gaddafi Stadium in Lahore, Pakistan. Mandatory Credit: Chris Cole/Allsport

इन 5 खिलाड़ियों ने लास्ट बाॅल पर जड़ा छक्का, दिलाई टीम को जीत

क्रिकेट के खेल में किस पल क्या हो जाए किसी को पता नहीं होता है। ऐसे में जीत हार में बलद सकती है तो हार जीत में भी बदल सकती है। दुनिया में कुछ ऐसे ही खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगा कर टीम की हार को जीत में तब्दील कर दिया। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में।

1. जावेद मियांदाद

साल 1986 में जावेद मियांदाद ने चेतन शर्मा की आखिरी गेंद पर छक्का लगा कर भारत के खिलाफ पाकिस्तान को जीत दिलाई थी। बता दें कि पाकिस्तानी टीम इस मैच में भारत द्वारा दिए गए 246 रनों का पीछा कर रही थी। इस छक्के को आज भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अहमियत दी जाती है।

2. लांस क्लूजनर

इस लिस्ट में दूसरा नाम है दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी लांस क्लूजनर का। बता दें कि साल 1999 में दक्षिण अफ्रीका को एक मैच में न्यूजीलैंड के द्वारा दिए गए 192 रनों का लक्ष्य प्राप्त करना था। 40 ओवर के इस मुकाबले में क्लूजनर ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ कर दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलाई थी। दक्षिण अफ्रीका को जीतने के लिए चार रन चाहिए थे और उन्होंने छक्का लगा कर अपनी टीम की जीत हासिल कर ली।

3. शिवनारायण चंद्रपॉल

साल 2008 में शिवनारायण चंद्रपाल ने श्रीलंका की टीम की खिलाफ ये कारनामा किया था। उन्हें अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए आखिरी दो गेंदों पर 10 रन बनाने थे। तब चंद्रपॉल ने आखिरी ओवर की पांचवी गेंद पर चौका लगाया था। वहीं आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने छक्का लगा कर टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दिलाई थी।

4. ब्रेंडन टेलर

जिंबाब्वे के ब्रेंडन टेलर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने ने भी अपनी टीम को बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर जीत दिलाई थी। साल 2006 में हुए एक मैच में लास्ट ओवर की आखिरी गेंद पर पांच रन चाहिए थे। तब ब्रेंडन ने हवाई शाॅट लगा कर टीम को जीत दिलाई थी।

ये भी पढ़ें- अद्भुत: जब मैच जीतने पर टीम के 11 खिलाड़ियों को मिला ‘मैन ऑफ द मैच’

ये भी पढ़ें- टोक्यो ओलपिंक के मेडलों में हुआ है 32 किलो सोने का इस्तेमाल, ऐसे बना

5. दिनेश कार्तिक

बांग्लादेश के खिलाफ  निदहास ट्राॅफी के फाइनल मुकाबले में कार्तिक ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। उन्होंने उस मैच में महज गेंदों पर 29 रन बना डाले थे। इस वजह से वे मैन ऑफ द मैच भी रहे थे।

ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com