फिटनेस के मामले में कोई बॉलीवुड स्टार मिलिंद सोमन को टक्कर नहीं दे सकता। पॉपुलर टीवी शो ‘कैप्टन व्योम’ से फेमस होने वाले 51 साल के मिलिंद ने अल्ट्रामैन का खिताब जीत लिया है। हाल ही में उन्होंने फ्लोरिडा की अल्ट्रामैराथन पूरी की। 

यह दुनिया की सबसे मुश्किल मैराथन होती है। ये 517 किमी लंबी थी। इसमें पहले दिन 10 किलोमीटर तक तैरना और 148 किमी तक साइकलिंग करनी होती है। दूसरे दिन 276 किलोमीटर तक साइकिल चलानी पड़ती है। तीसरे दिन 84 किमी तक दौड़ लगानी होती है।
इस मैराथन में सोमन के साथ चार भारतीय भी शामिल थे। जिन्होंने तीन दिन में 500 किमी की दूरी तय की थी। सोमन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर मैराथन की तस्वीरें शेयर करते हुए जीत की खुशी जाहिर की है।
उन्होंने अपनी मां के साथ भी एक तस्वीर शेयर की है। बता दें कि साल 2015 में सोमन ने आयरमैन चैलेंज पूरा किया था। इसमें उन्हें आयरनमैन ऑफ इंडिया का खिताब दिया गया था। इस चैलेंज को मिलिंद ने 5 घंटे और 19 मिनट में पूरा कर लिया था।
यह एक ट्राइथेलॉन प्रतियोगिता होती है जिसमें 3.8 किलोमीटर तक तैरना, 180.2 किलोमीटर साइकल चलाना और 42.2 किलोमीटर तक बिना रुके दौड़ना होता है। फिलहाल मिलिंद ने भारतीय सिनेमा से दूरी बनाई हुई है।  
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					