मनावर के दशहरा मैदान में 55 साल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की मामला सामने आया है। पिता-पुत्र ने इस घटना को अंजाम दिया। महिला किसी तरह से घिसटते हुए निर्वस्त्र अवस्था में ही घर पहुंची। दोनों आरोपितों की खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
55 साल की महिला रविवार रात करीब 10 बजे घर से बाहर लघुशंका के लिए निकली थी। इसी दौरान मोहल्ले के रहने वाला फिरोज (22) आया और उसे हाथ पकड़कर घसीटते हुए घर से 200 मीटर दूर अंधेरे में जंगल में ले गया। यहां उसने पहले महिला के साथ बेल्ट से मारपीट की। इससे उसके कपड़े फट गए। इसके बाद फिरोज ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान फिरोज का पिता मुबारक आ गया। उसने भी पीड़िता को बेल्ट से पीटा फिर दुष्कर्म किया।