अखिलेश ने लगाया भाजपा पर भ्रष्टाचार की राजनीति करने का आरोप!

लखनऊ: सपा के दो एमएलसी के इस्तीफा देने के लिए सपा के अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा पर उनकी पार्टी के नेताओं को तोडऩे का आरोप लगा दिया है। अखिलेश यादव का कहना है कि बीजेपी हमारे दल के लोगो को तोडऩे का काम कर रही है। उन्हें सीधे चुनाव में जाकर जनता के बीच से चुनकर आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बिहार में भी बीजेपी ने राजनैतिक भ्रष्टाचार किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि मैं एक बार बुक्कल नवाब से बात करूंगा। भाजपा को बताया होगा कि आखिर तोडफोड़ की जरूरत क्यों पड़ी। अखिलेश यादव ने कहा कि जिन साथियों को जाना है चले जाएं जाने वालों को कोई नहीं रोक सकता है।

मायावती के लोकसभा का चुनाव लडऩे की बाबत उन्होंने कहा कि अगर मायावती उप चुनाव लड़ती हैं तो मैं केवल इतना कहूंगा कि समाजवादियों के सबसे अच्छे सम्बंध हैं। परिस्थिति के अनुसार राजनीति में किसकी कब करनी पड़े या चाहिए उसके लिए तैयार रहना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा तो अब बिहार के बाद उत्तर प्रदेश में भी भ्रष्टाचार पर उतर आई है।

अखिलेश का आरोप है कि बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश तक भाजपा राजनैतिक भ्रष्टाचार कर रही है। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के दो एमएलसी के इस्तीफे पर कहा कि बीजेपी वालों बिहार से लेकर यूपी तक राजनैतिक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। हमारे नेताओं को लालच देकर इस्तीफा दिलवाया गया है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com