लखनऊ : उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद में आयरन की गोलियां खाना स्कूली बच्चों के लिए आफत बन गया। गोलियां स्कूल में बांटी गयीं थी। गोलियों के सेवन के बाद 24 बच्चे बीमार पड़ गए हैं। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महराजगंज के सदर विकास खंड में प्राथमिक विद्यालय रमपुरवा है। बताया जाता है कि सोमवार को मिल डे मिल के अंतर्गत आज विद्यालय में उपस्थित 71 बच्चों को चावल, आलू सोयाबीन की सब्जी व एक केला दिया गया था। भोजन के बाद शिक्षकों ने बच्चों को आयरन की टेबलेट खाने के लिए दी। गोली खाते ही कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।
देखते ही देखते उन्हें उल्टी व दस्त शुरू हो गया। खबर जैसे ही गांव में पहुंचीए चिंतित अभिभावक विद्यालय की तरफ दौड़ पड़े। आनन- फानन में 24 बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चों का इलाज करने वाले जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. विशाल चौधरी के मुताबिक बच्चों में गैस की समस्या थी। खाने के बाद तुरंत आयरन की गोली खाने के बाद गैस बनती है। अब बच्चों की स्थित ठीक हैं। बच्चों के साथ जिला अस्पताल आई विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रियंका नायक ने कहा कि बच्चों को भोजन के बाद आयरन की गोली दी गई थी।
उसके बाद कुछ बच्चों ने उल्टी दस्त की शिकायत की। जिसके चलते बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। स्कूल में बच्चों के बीमार होने की सूचना पाकर मौके पर प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे और छानबीन की।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features