Shocking: उत्तर प्रदेश और राजस्थान में चोटी चोर गैंग का आतंक!

लखनऊ: इसको आफवाह कहा जाये या सच की अब यूपी के आगरा व मथुरा व एनसीआर इलाके में महिलाओं की चोटी काटे जाने की बात सोशल मीडिया पर चल रही है। कब और कौन आकर महिलाओं की चोटियां काट जा रहा है, इसका अंदाजा किसी को नहीं है। फिलहाल पुलिस व प्रशासन ने इस तरह की घटना को कोरी आफवाह बताया है और लोगों को इस पर ध्यान न देने की बात कही है।


राजस्थान से महिलाओं की चोटी काटने की घटना शुरू होकर अब यूपी तक पहुंच गयी है। पहले आगरा, एनसीआर और अब मथुरा में महिलाओं की चोटियां काटे जाने की घटना सामने आ रही है। ब्रज में रहस्यमय तरीके से महिलाओं की चोटियां काटने की घटनाओं से दहशत का माहौल बन गया है। एक पखवारे में मथुरा और एनसीआर के अलावा राजस्थान के तमाम इलाकों में युवतियों की रहस्यमय तरीके से चोटियां कटने की अफवाहों का बाजार भी गर्म है।

हालांकि ब्रज में हुई किसी भी घटना में अब तक पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। मथुरा में तीन दिनों के भीतर पांच घटनायें सामने आई हैं मगर उनकी संख्या अधिक हो सकती है। प्रशासन ने ग्रामीणों को अफवाहों से सतर्क रहने की सलाह दी है। मंगलवार को आगरा के अछनेरा स्थित गांव मांगरौल जाट में एक महिला 35 वर्षीय मछला देवी की चोटी कटी मिली। विवाहिता जब सुबह सोकर उठी तो उसके बाल कटे हुए थे। कुछ दिन पहले आगरा के कागारौल में सबसे पहले इस तरह की घटना सामने आई थी जिसके बाद चीतपुर में भी इसी तरह से दो किशोरियों के बाल कटे मिले थे।

इधर मथुरा में लगातार तीसरे दिन इस प्रकार की कई घटनाएं हुईं। सोमवार रात गांव शीशराम में मास्टर नवल सिंह की 52 वर्षीय पत्नी प्रेमवती की चोटी कटी मिली। दहशत में वह बेहोश हो गईं। कोसीकलां में मंगलवार सुबह दस बजे मोहल्ला निकासा निवासी मुन्शी की 35 वर्षीय पुत्री अफरोश की अचानक चोटी कट गई। महिला मूकबधिर और अनपढ़ है। बाद में क्षेत्र के लालपुरए नगला उटावर में भी तीन महिलाओं के साथ ऐसी ही घटनाएं हुईं। नंदगांव के छाजू थोक में शाम करीब 6 बजे माया पत्नी बुद्धी घर के द्वार पर सब्जी काट रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अचानक बेहोश हुई। पास में मौजूद लोगों ने महिला को चारपाई पर लिटाया। देखा तो महिला की चोटी कटी हुई थी। बरसाना के गांव सहार के नगला नहर में वसीम की 22 वर्षीय पत्नी सलमा को चोटी सुबह अचानक कटकर गिर गई और वह बेहोश हो गई। पिछले महीने महिला की चोटी कटने का पहला मामला आगरा से सटे राजस्थान के भरतपुर जिले में सामने आया था। भरतपुर के गांव ऊंचा नगला में ऐसे कई मामले प्रकाश में आए। कागारौल से राजस्थान की सीमा अधिक दूर नहीं है जबकि अछनेरा से भरतपुर की सीमा जुड़ी हुई है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com