अभी-अभी: सपा को लगा एक और झटका, एमएलसी सरोजनी अग्रवाल ने छोड़ी पार्टी

लखनऊ : यूपी की राजनीति में कुछ दिनों से रोज कोई न कोई बड़ा हलचल देखने को मिल रही है। शुक्रवार को एक बार फिर समाजवादी पार्टी को बड़ झटका लगा। सपा से विधान परिषद सदस्य सरोजिनी अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।


समाजवादी पार्टी को छोडऩे के बाद सरोजिनी अग्रवाल किसी भी वक्त भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती हैं।
इससे पहले सपा के दो एमएलसी इस्तीफा दे चुके हैं। समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने के सरोजिनी अग्रवाल ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटने के बाद पार्टी में मन नहीं लगता। पार्टी कमजोर हो रही है। नेताजीअ के कारण दो बार विधान परिषद सदस्य बनी। समाजवादी पार्टी में सियासी विचार कमजोर हुआ है।


सपा से इस्तीफा देने के बाद सरोजनी अग्रवाल के भाजपा ज्वाइन करने को लेकर चर्चा तेज हो गयी है। वह कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी व राज्य मंत्री महेंद्र सिंह के सम्पर्क में हैं और किसी भी वक्त ने भाजपा ज्वाइन कर सकती हैं। एक के बाद एक एक हफ्ते के अंदर समाजवादी पार्टी को यह तीसरा झटका लगा है।


पहले बुक्कल नवाब और यशंवत सिंह ने एमएलसी पद से इस्तीफा दिया था। वहीं 9 अगस्त को समाजवादी पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे प्रदेश भर में प्रदर्शन करने का कार्यक्रम बना रही है। लगातार सपा का दामन छोड़ रहे उसके नेता पार्टी की छवि को भी नुकसान पहुंच रहे हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com