बड़ी खबर: सीएम योगी का पहले विदेश दौरा म्यांमार पहुंच बंधवाई राखी

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज पहली बार सीएम बनने के बाद विदेश दौरे पर म्यांमार पहुंचे। म्यांमार पहुंचकर पहले योगी आदित्यनाथ ने वहां पर रही रहीं भारतीय महिलाओं से राखी बंधवाई। इसके बाद बौद्ध स्तूप में जाकर घंटा बजाया।


म्यांमार दौरे पर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज वहां भारतीय समुदाय के साथ समय बिताया। इस दौरान रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गयाए जिसमें राष्ट्रीय सेवा समिति की सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राखी बांधी। इस मौके पर सीएम योगी ने म्यांमार के भारतीय समुदाय से भी मुलाकात व वार्ता भी की।

म्यांमार में आयोजित संवाद-2 कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म सेवा संघ के एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने म्यांमार के सुप्रसिद्ध बौद्ध स्तूप श्वेडागोन पगोडा का भ्रमण किया। यहां स्तूप में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन किए और विजिटर बुक में अपना संदेश लिखा। यही नहीं उन्होंने मान्यता के अनुरूप स्तूप में लगे विशालकाय घंटे को बजाया भी।
मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ अपने पहले विदेश दौरे पर हैं। कार्यक्रम में एशिया के करीब 28 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ का पहला विदेश दौरा कहने के लिए तो केवल शांति और पर्यावरण को समर्पित है लेकिन ये दौरा कई मायने में महत्वपूर्ण है। दो दिन के कार्यक्रम में वे म्यांमार के यंगून शहर जाएंगे। म्यांमार यानी बर्मा देश की संस्कृति और विरासत की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई मंचों पर चर्चा कर चुके हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com