BJP नेता बताकर दबंग ने महिला की असमत लूटने की कोशिश की!

लखनऊ : खुद को BJP नेता बताने वाले एक दबंग इन्दिरानगर इलाके में रहने वाली एक महिला रिश्तेदार कई दिनों से छेडख़ानी कर रहा है। महिला का आरोप है कि आरोपी कुछ पुलिस वालों को उसके घर भेजकर धमका भी चुका है। 26 जुलाई को आरोपी महिला के घर में घुस गया और उसके साथ दुराचार की कोशिश की।

पीडि़ता ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और शिकायत पुलिस से की। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ छेडख़ानी व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इन्दिरानगर के तकरोही इलाके में एक महिला अपनी बेटी के साथ रहती है। महिला का कहना है कि उसका दूर का एक रिश्तेदार अशोक मिश्र मीना मार्केट के पास रहता है। करीब एक माह से अशोक मिश्र महिला के घर आने-जाने लगा। उसने कुछ कामों में महिला की मदद भी की।

इसके बाद आरोपी अशोक की नियत महिला पर खराब हो गयी और वह उसके साथ छेडख़ानी करने लगा। अशोक की इन हरकतों पर महिला ने उससे दूरियां बना ली। महिला का आरोप है कि इसके बाद अशोक ने कुछ पुलिस वालों को उसके घर भेजा और धमकाया। इन सबके बावजूद भी महिला ने अशोक से दूरियां बरकरार रखीं। महिला का आरोप है कि 26 जुलाई की रात आरोपी अशोक जबरन उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुराचार की कोशिश करने लगे।

महिला ने किसी तरह विरोध किया तो आरोपी उसके घर से चला गया। महिला का आरोप है कि अशोक ने इसके बाद खुद को भाजपा नेता बताते हुए उसके घर उलटे-सीधे लोगों को भेजना शुरू कर दिया। महिला ने इस पर अशोक से फोन पर बातचीत और उसको ऐसी हरकत न करने के लिए कहा।

इन सबके बावजूद भी आरोपी अशोक मिश्र अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। अशोक की इन हरकतों से परेशान महिला ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और इन्दिरानगर पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची। इस संबंध में पुलिस ने अशोक के खिलाफ छेडख़ानी व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com