आज भाजपा व आरएसएस के लिए एक बड़ा दिन, जानिए क्यों!

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के लिए आज दिन बहुत ही खास है। इसके पीछे वजह यह है कि आज
नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू  पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। वेंकैया नायडू के शपथ के साथ ही देश के तीन अहम पद राष्ट्रपति, उपराष्टï्रपति व प्रधानमंत्री पर भाजपा व संघ के लोग पदासीन होंगे।


आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वेंकैया नायडू को शपथ दिलाएंगे। अन्य उपराष्ट्रपतियों की तरह सबसे पहले महात्मा गांधी को राजघाट पर श्रद्घांजलि देने के बाद वेंकैया दीनदयाल उपाध्याय, भीमराव अंबेडकर और सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उपराष्ट्रपति ही राज्यसभा के सभापति होते हैं और शुक्रवार को वो सदन की कार्रवाई में राज्यसभा के सभापति के तौर पर सदन की कार्रवाई में हिस्सा भी लेंगे।
वेंकैया नायडू एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और विपक्ष के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी को हराकर चुनाव जीते। विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी को वेंकैया नायडू ने 272 वोटों से हराया था। इस चुनाव में वेंकैया नायडू को 516 वोट मिले जबकि गोपालकृष्ण गांधी को 244 मत मिले थे। चुनाव में 785 संसद सदस्यों में से 771 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था और कुल 98.21 फीसदी मतदान हुआ।
उप राष्ट्रपति चुनाव में संख्याबल को देखते हुए वेंकैया नायडू की जीत तय मानी जा रही थी। वेंकैया नायडू के इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही अन्य कई हस्तियां दिल्ली पहुंच चुकी हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com