लखनऊ : यूपी के औरेय्या जनपद में बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामंकन के दौर भाजपा और सपा के समर्थकोंं के बीच विवाद हुआ। इसके बाद इस विवाद ने उपद्रव का रूप धारण कर लिया और सपा कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। आगजनी और पथराव के बीच पुलिस ने हालात नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े तब जाकर हालात सामान्य हुए।

जिला पंचायत के नामंकन में सपा प्रत्याशी के समर्थन में औरैया पहुंचे इटावा के जिला पंचायत अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव और उनके समर्थकों को औरैया पुलिस ने रोका तीखी झड़प के बाद अंशुल यादव, राजीव यादव अपने समर्थकों के साथ ककोर मुख्यालय पहुंच गए।
इसके साथ ही कई सपा एमएलसी भी ककोर मुख्यालय पहुंचे। स्थिति तनावपूर्ण हो गई। अंशुल यादव ने पुलिस पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप गया। नामांकन के दौरान पुलिस और सपा समर्थको के बीच तीखी झड़प हुई। भाजपा के गरौठा विधायक की गाड़ी के ककोर मुख्यालय में घुसने को लेकर हुए बबाल शुरू हो गया।
सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और हवाई फायरिंग करते हुए भीड़ को तितर बितर किया। बवाल में सपा के पूर्व विधायक प्रदीप यादव को हंगामा करने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मारपीट में प्रदीप यादव के कपड़े फट गए।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features