Shocking: लखनऊ में फिर कटी पांच महिलाओं की चोटियां, मची हड़कम्प!

लखनऊ। राजधानी लखनऊ  में चोटी कटने की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। खासकर शहर के ग्रामीण इलाकों में रोज कहीं न कहीं चोटी कटने की घटना सामने आ रही है। कोई इसे अफवाह बता रहा है तो कोई इसे हकीकत बताने में तुला है। बुधवार को सरोजनीनगर में दोपहर घर में झाडू लगा रही एक महिला की चोटी कट गई। जानकारी होने पर परिजन उसे बेहोशी की हालत में पास के एक निजी अस्पताल ले गये। सुधार न होने पर घरवाले अस्पताल से लेकर झाडफ़ूंक कराने के लिए ले गयेए जहां देर शाम वह होश में आ गयी। इसी थाना क्षेत्र के अमौसी में भी एक महिला की चोटी कट गयी। वहीं इटौंजा, नगराम और पीजीआई में भी चोटी कटने से तीन महिलाएं बेहोश हो गयी।


सरोजनीनगर के हनुमानपुरी कालोनी गली नम्बर-3 निवासी पंकज शर्मा पत्नी मोनी शर्मा व परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार दोपहर करीब बारह बजे मोनी कमरे में झाडूं लगा रही थी। इस दौरान पंकज का भाई महेन्द्र दूसरे कमरे में टीवी देख रहा था। महेन्द्र की माने तो झाड़ू लगाते वक्त मोनी की चोटी कटकर अचानक नीचे गिरी। यह देख मोनी ने शोर मचाया और बेहोश होकर गिर पड़ी। आवाज सुनकर महेन्द्र कमरे में आया और घरवालों को सूचना दी।

घरवालों ने आनन.फानन में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करायाए लेकिन वह होश में नहीं आयी। घरवाले उसे अस्पताल से लेकर झाडफ़ूक कराने हरौनी स्थित एक गांव चले गये। बताया जा रहा है कि देर शाम को मोनी को होश आया। वहीं इसी थाना क्षेत्र के अमैसी स्थित गंगानगर में रहने वाले सुरेश कुमार रावत की पत्नी छैला कुमारी मंगलवार रात सोते वक्त अचानक उठकर बैठ गयी। उसने पति को उठाया। देखा तो छैला की कटी चोटी नीचे पड़ी थी। यह देख वह बेहोश होकर गिर गयी।

परिजनों ने उसे इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया जहां तीन घंटे के इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया। इसके अलावा इटौंजा के अटेसुआ गांव में रहने वाले इमरान की पत्नी सुमैया बुधवार दोपहर छत पर थी। इसी दौरान उसकी चोटी कट गयी और वह बेहोश हो गयी। वहीं पीजीआई के बरौना गांव निवासी हरिपाल की पत्नी सुमन सोमवार रात सो रही थी।

मंगलवार सुबह वह उठी तो चोटी कटी मिली। यह देख वह चींखी और फिर बेहोश हो गयी। घरवालों ने सुमन को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। इसके अलावा नगराम के मदारपुर गांव में मंगलवार को घास काटने गयी राममिलन की पत्नी श्यामा देवी की चोटी कट गयीए जिसे देख वह बेहोश हो गयी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com