नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को लद्दाख में चीन के सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। हालांकि इसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया था। शनिवार को इस घटना का वीडियो सामने आया। इस वीडियो में पैंगॉन्ग झील के पास दोनों देशों के सैनिक एक.दूसरे से हाथापाई और पत्थरबाजी करते हुए दिख रहे हैं।

वहीं भारतीय जवान चीनी जवानों को आगे बढऩे से रोकते दिख रहे हैं। इस झड़प में जवानों को चोटें आई थीं। वीडियो को नजदीक की पहाड़ी से शूट किया गया है। इस घटना पर चीन ने कहा था कि दोनों देशों के सैनिकों के बीच कोई झड़प हुई। बाद में भारत सरकार ने माना था कि कुछ घटनाएं सामने आई हैं।
उस दिन चीन के सैनिकों ने भारत के दो इलाकों में घुसपैठ की कोशिश की थी। दोनों ही बार भारतीय जवानों ने इसे नाकाम कर दिया। भारतीय फौज के रास्ता रोक देने के बाद चीन के सैनिकों ने मानव श्रृंखला बनाई और पथराव किया। भारतीय जवानों ने भी इसका जवाब दिया।
इससे दोनों तरफ के जवानों को चोटें आईं। बाद में दोनों देशों की फौजें अपनी-अपनी पोजिशन पर लौट गईं। 16 जून से सिक्किम के डोकलाम में भारत-चीन के बीच विवाद चल रहा है। भारत कह चुका है कि बातचीत तभी होगी जब चीन की सेनाएं वापस जाएं। उधरए चीन ने कहा है कि भारत उसकी सीमा में जबर्दस्ती दाखिल हुआ है।
लिहाजा उसकी सेना को पीछे जाना चाहिए। सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत रविवार से तीन दिवसीय यात्रा पर लद्दाख जा रहे हैं। दोकलम ट्राई जंक्शन पर चीन के साथ चल रही तनातनी के मद्देनजर वह लद्दाख सेक्टर में सीमा पर तैनाती और तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही सेना के शीर्ष कमांडरों के साथ सैन्य ऑपरेशनल विषयों पर बातचीत होगी। इसी सेक्टर में स्थित पैंगॉग झील से गुजरने वाली वास्तविक नियंत्रण रेखा पर 15 अगस्त को चीनी सेना भीतर घुस आई थी।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					