लखनऊ: पूरी दुनिया को अपनी बातों से हंसाने वाले कॉमेडी के शहंशाह और एक्टर जैरी लुईस ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 91 साल की उम्र में जैरी का लॉस वेगस स्थित उनके घर में निधन हो गया है।

जैरी का जन्म 16 मार्च 1926 में हुआ था। उन्होंने द नटी प्रोफेसर और द बेली ब्वॉय समेत कई फिल्मों में काम किया है। डीन मार्टिन के साथ उनकी जोड़ी को भी खूब पसंद किया जाता था। अपने काम के लिए जैरी को कई अवॉर्ड और नॉमिनेशन्स भी मिले हैं। हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में जैरी के नाम दो स्टार हैं।
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने जैरी लुईस को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा किए कि वह अद्भुत थे। कई चहरों पर उन्होंने मुस्कान बिखेरी है। वहीं हॉलीवुड एक्टर्स नील पैट्रिस हैरिसए जिम कैरीए एलन डेजेनेरस समेत कई हॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने उनकी मौत पर दुख जाहिर किया है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features