लखनऊ: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में आज सुबह 5 लाख के इनामी डकैत बबली कोल गैंग व पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक दारोगा शहीद हो गये,जबकि एक डकैत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबर लिखने जाने तक पुलिस व डकैतों के बीच फायरिंग जारी थी।

मौके पर पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंच गये हैं। जंगल की काम्बिंग की जा रही है। बताया जाता है कि गुरुवार को बबली कोल गैंग और पुलिस के बीच निही चिरैया जंगल में मुठभेड़ हुई। इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरु हो गयी। पुसिल व डकैतों के बीच की गयी फायरिंग में रैपुरा थाने में तैनात दरोगा जेपी सिंह को गोली लगी।
आनन-फानन में उनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। डकैतों व पुलिस बीच फायरिंग की सूचना मिलते ही भारी संख्या मेें पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस दौरान पुलिस ने एक डकैत राजू कोल को गिरफ्तार भी कर लिया। बताया जाता है कि इस दौरान गैंग का मुखिख बबली अपने साथियों के साथ जंगल में भाग निकला।
खबर लिखे जाने तक पुलिस व डकैतों के बीच मुठभेड़ जारी थी। पुलिस डकैतों की तलाश में जंगल में काम्बिंग कर रही है। मुठभेड़ में शहीद हुए दारोगा जेपी सिंह जौनपुर जनपद के रहने वाले थे। उनकी शहादत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features