लोगों व वाहन फंसे डालीगंज पुल के नीचे रात तक लगा रहा जाम केजीएमयू जाने वाली एम्बुलेंस भी जाम में फंसी जलभराव से रेलवे अंडरपास के नीचे भरा पानी

लखनऊ , 6 अक्टूबर । बुधवार को तेज बारिश व हवा ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी वहीं जहां-जहां जलभराव से यातायात पूरी तरह चरमा गया। शहर के कई इलाकों में पानी भरने की वजह से ट्रैफिक जाम हो गया। सबसे ज्यादा लोगों को डालीगंज पुल पर जाम से जुझना पड़ा। यहां पर अंडरपास के नीचे पानी भरे से कई घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस जाम में आम लोग ही नहीं बल्कि एम्बुलेंस तक फंस गयी। बुधवार की दोपहर अचानक तेज बारिश की वजह से शहर के कई इलाके में जल भराव की स्थिति पैदा हो गयी। कुछ ही देर में यातायात संचालक बाधित हो गया। सड़कों पर गाडिय़ां दौड़ते के बजाय रेंगने लगी। सबसे खराब हालात डालीगंज पुल के पास देखने को मिला। यहां लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया रेलवे का अंडरपास हर बारिश में मुसीबत बन जाता है। बुधवार को भी अंडरपास के नीचे कमर तक पानी भर गया। कुछ भारी वाहनों ने अंडरपास से निकलने की कोशिश की तो वह बीच में ही फंस गये। इसके बाद अंडरपास के नीचे का यातायात बंद कर दिया गया। यातायात बंद होने की वजह से डालीगंज रेलवे पुल के नीचे जाम लगने लगा। देखते ही देखते यह जाम टीले वाली मस्जिद से लेकर शहीद स्मारक तक पहुंच गया। दोनोंं तरफ वाहनों की लम्बी लाइन लग गयी। इस जाम में जहां आम आदमी फंसा वहीं केजीएमयू मरीजों को लेकर जाने वाली एम्बुलेंस भी फंस गयी। इस ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन व पुलिस भी कुछ नहीं कर सका। कई घंटे तक लोगों को इस जाम से जुझना पड़ा। मिनटों का रास्ता घंटों में तय हो सका। सिर्फ डालीगंज पुल ही नहीं बल्कि की शहर के अन्य कई इलाकों में भी जल भराव की वजह से जाम लगा लोगों को मुश्किलों से दो चार होना पड़ा।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features