लखनऊ: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने एक वादा किया था। हो सकता है कि आज के लिए भाजपा अपना वह वादा पूरा कर सकती है। उत्तर प्रदेश में समूम ग व घ के पदों पर नौकरी को लेकर होने वाला इंटरव्यू आज से खत्म हो सकता है।

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक इस मुद्दे पर अहम फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में और भी कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है। योगी सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान युवाओं से समूह ग व घ की नौकरियों से इंटरव्यू खत्म करने का वादा किया था।
कैबिनेट की इस बैठक में समूह ख के अराजपत्रित पद तथा समूह ग व घ के सभी पदों की भर्ती से इंटरव्यू खत्म करने का प्रस्ताव आ सकता है। इस प्रस्ताव को मंजूरी देकर सरकार चुनाव का एक अहम वादा पूरा कर देगी। इसके अलावा धान खरीद नीति को भी मंजूरी दी जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि सरकार छत्तीसगढ़ मॉडल पर धान खरीद नीति ला रही है।
इसमें बिचौलियों,आढ़तियों की जगह सीधे किसानों से धान खरीदने का प्रस्ताव है। सरकार 50 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का प्रस्ताव ला सकती है। इसमें बोरे की खरीद प्रक्रिया भी शामिल होने की संभावना है। कैबिनेट इस प्रस्ताव को भी मंजूरी दे सकती है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features