लखनऊ: राजधानी लखनऊ के हसनगंज इलाके में एक महिला की हत्या कर दी गयी। महिला की हत्या कर शव को शव को बोरे में भरे डालीगंज के बंधा रोड के पास झाडिय़ों में फेंक दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे से महिला का नग्न शव बरामद किया है। फिलहाल महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

एसपी टीजी हरेन्द्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को इस बात की सूचना मिली कि डालीगंज के मुम्मताज डिग्री कालेज के पास बंधा रोड के किनारे झाडिय़ों में एक बोरे में शव पड़ा है। बोरे में पड़े शव को चील व कौए नोंच रहे थे। लोगों की सूचना पाकर मौके पर हसनगंज पुलिस भी पहुंच गयी।
पुलिस ने जब बोरे को खोलकर देखा तो उसके अंदर एक महिला का नग्न शव पड़ा मिला। महिला के दोनों हाथ व पैर भी बंध थे। शव तीन से चार दिन पुराना होने की वजह से पूरी तरह सड़ गया था। बोरे में महिला के शव की सूचना पाकर एसपी टीजी व सीओ महानगर भी मौके पर पहुंच गये।
इस बीच बोरे में महिला के शव मिलनेक की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गयी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से महिला के शव की पहचान करने की कोशिश की पर शिनाख्त नहीं हो सकी। छानबीन के बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसपी टीजी का कहना है कि ऐसा लगा रखा है कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद उसके शव को बोरे में रखकर बांधे के किनारे फेंका गया है। फिलहाल उन्होंने बताया कि महिला के शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। शव की पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई बढ़ सकती है।
वहीं हसनगंज पुलिस ने शहर के सभी थानों की पुलिस को महिला के शव मिलने की सूचना भी देे दी है। इसके बाद अलावा पुलिस लापता महिलाओं के बारे में छानबीन कर रही है।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					