बिहार के झारखंड में एक वृद्ध दंपति को डायन बिसाही का आरोप लगाकर जिंदा जला दिया। दंपति हाथ जोड़कर लोगों ने बचाने की अपील की। मगर किसी ने नहीं माना। दोनों ने तड़पकर दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है।
पीएम मोदी को मिली जान से मार देने की धमकी, अधिकारियों में मचा हड़कंप

पुलिस के अनुसार लोहर सिंह (70) अपनी पत्नी चोरासी देवी के साथ रात में अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान आरोपी शंकर सिंह, विजय सिंह और उनके एक अन्य साथी शंकर ने वहां धावा बोल दिया। तीनों ने बुजुर्ग दंपती पर डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया।
पिटाई से जब वे अधमरे हो गए तो तीनों ने उन्हें पुआल के ढेर में डालकर आग लगा दिया। आग में झुलसकर पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर ओपी प्रभारी रवींद्र कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने पुलिस ने मृत दंपती के बेटे के बयान पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features