लखनऊ:बुधवार को पहली बार आम जनता के लिए शुरु हुई मेट्रो रेल सेवा फैल हो गयी। पहले ही सफर में मेट्रो ट्रेन तकनीकी खराबी आने की वजह से ट्रैक पर ही रूक गयी। अचानक चलते-चलते ट्रेन के रूक जाने से उसमें मौजूद यात्रियों में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में इमरजेंसी गेट खोलकर यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतारा गया।

मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े अधिकारियों ने हरी झांडी दिखाकर लखनऊ मेट्रो को रवाना किया था। इसके बाद बुधवार को मेट्रो को आम लोगों के लिए शुरू किया गया लेकिन परिचालन के पहले ही दिन तकनीकी दिक्कत की वजह से मेट्रो बीच ट्रैक में रुक गई। मेट्रो खराब होने की वजह से करीब 30 मिनट तक यात्री मेट्रो के अंदर ही फंसे रहे। दुर्गापुरी और मवइया के बीच मेट्रो खराब होने की जानकारी मिली है।

बंद होने की वजह से मेट्रो में कुछ देर के लिए लाइट बंद हुई थी हालांकि बाद में इसे शुरू कर दिया गया। अंदर फंसे कुछ यात्रियों ने नारेबाजी भी की। ट्रांसपोर्ट नगर से यह ट्रेन चारबाग तक तो पहुंच गई। लेकिन वहां से जब वापस चारबाग़ के लिए चली तो मवैया में अचानक रुक गयी। मवैया स्पेशल पल पर ट्रेन अचानक खड़ी हो गई और जब चलना शुरू किया तो गति बहुत धीमी थी। मेट्रो का संचालन एक ट्रैक से शुरू किया गया।

दूसरे ट्रैक पर मवैया स्पेशल पुल पर दूसरी ट्रेन खराब खड़ी है। खराब ट्रेन के इमरजेंसी गेट से यात्रियों को बाहर निकाल गया। लोग पैदल ही ट्रैक से होते हुए दुर्गापुरी स्टेशन पहुंचे। यहां से उन्हें दूसरी ट्रैन से ट्रांसपोर्ट नगर ले जाया जा रहा है। यह 15 मिनट से ज्यादा समय से खड़ी है। कुछ देर बाद एसी भी बंद हो गई। लाइट भी बंद हुई। यात्री परेशान हुए। लोगों ने टॉक बैक बटन से कंट्रोल रुम में बात की। कंट्रोल रुम से लगातार कहा जा रहा था कि तकनीकी खराबी आ गयी है।
कुछ देर में तकनीकी खराबी होगी। खराबी की वजह से मेट्रो नहीं चल पा रही है। हालांकि स्पेशल पुल पर खड़े होने की वजह से मेट्रो सबसे ऊंचाई पर खड़ी हुई थी। लोगों में इसको लेकर काफी घबराहट थी। अचानक एसी बंद हुई तो लोग और परेशान हो गए। लोगों ने टॉक बैक बटन दबाकर ड्राइवर से बात की और ट्रेन की एसी चलाने को कहा। ऐसी ना चलने की वजह से लोगों को घबराहट महसूस हो रही थी। 7.07 तक बजे तक यह मेट्रो नहीं चल पाई। बार-बार अनाउंसमेंट किया जा रहा था कि तकनीकी खराबी की वजह से मेट्रो को रोका गया है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features