लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार अपने-अपने रंग का लेकर काफी गंभीर रहती है। बसपा शासनकाल में नीला रंग, सपा शासनकाल में लाल व हरा रंग देखने को मिल जाता है। अब ऐसे में मौजूदा यूपी सरकार अपने भगवा रंग की पसंद से कैसे दूर रह सकती है।

परिवहन निगम ने दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सेवा के तहत संचालित होने वाली बसों का रंग भगवा फाइनल किया है। पहले चरण में ऐसी 50 बसें चलाई जाएंगी। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह बस सेवा इसी महीने शुरू की जानी है। पितृ पक्ष के बाद और 25 सितंबर से पहले इसकी तारीख तय करने पर विचार किया जा रहा है।
बुधवार को शासन में परिवहन विभाग की बैठक में बस के स्वरूप को अंतिम आकार दिया गया। निगम के अधिकारियों ने बताया कि इन बसों का रूट भी जल्द ही तय कर लिया जाएगा। हालांकि पहले भी सपा सरकार में परिवहन निगम ने ग्रामीणों और गरीबों के लिए लोहिया ग्रामीण बस सेवा शुरू की थी।
साधारण किराए की बसों के मुकाबले लोहिया ग्रामीण सेवा की बसों में किराया 20 फीसद कम रखा गया था। अब इसी तर्ज पर पंडि़त ण्दीनदयाल उपाध्याय के नाम से अंत्योदय सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। बताया जा रहा है कि लोहिया ग्रामीण सेवा की ही तरह अंत्योदय सेवा में भी यात्रियों को रियायत देने पर विचार किया जा रहा है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features