गुजरे जमाने की एक्ट्रेस अंजु महेंद्रू ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 1966 में बनी फिल्म ‘उसी कहानी’ से की थी। लेकिन उन्हें कभी उनकी फिल्मों के लिए नहीं याद किया गया, वे राजेश खन्ना की साथी रहने की वजह से ज्यादा याद की गईं।
अंजू महेन्द्रू का जन्म 11 जनवरी 1946 में हुआ था। अब वे करीब 72 साल की हैं लेकिन उन्हें देखकर लगता नहीं है कि वे इतनी उम्रदराज हैं। अंजू की स्मोकिंग के चर्चे पूरी इंडस्ट्री में हैं। अंजू ने अपनी फिटनेस का राज, स्मोकिंग को ही बताया था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद ये बात कबूली थी कि वे दिन में अगर 40 कप चाय पीती हैं, तो 40 बार स्मोक भी करती हैं।
1969 में उन्होंने राजेश खन्ना के साथ फिल्म ‘बंधन’ में मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाया था। यह फिल्म सिनेमाघरों में अच्छी चली और दोनों की दोस्ती ने भी अच्छा मुकाम हासिल कर लिया।
अंजू महेंद्र लगभग 50 साल से बॉलीवुड में हैं और वे आज भी काम कर रही हैं। फिलहाल वे टीवी सीरियलों में दिखती रहती हैं। उन्होंने आज तक शादी नहीं की। वे आज भी अपने एटीट्यूड के कारण बॉलीवुड में जानी जाती हैं। अंजू से ब्रेकअप के बाद राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली। उस दौर का एक किस्सा बेहद मशहूर है जिसमें कहा जाता है कि राजेश खन्ना जानबूझकर अपनी बारात अंजू के घर के सामने से लेकर निकले थे।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features