मथुरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सूबे के मथुरा जिले के दौरे पर जा रहे हैं। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी इस साल पंडि़त दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी मना रही है।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा दौरे के तहत कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सीएम यहां नगला चंद्रभान में मुख्यमंत्री योगी जन्मशताब्दी कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी वृन्दावन के सो सैया हैलीपेड पर उतरेंगे। यहां से वह वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर में पूजा.अर्चना करेंगे।
जिसके बाद 11.50 बजे फरह के नगला चन्द्रभान गांव पहुंचेंगे जहां 12 बजे योगी पंडि़त दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। दोपहर 1 बजे पर्यटन विभाग की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
इसके बाद 1.10 बजे से मुख्यमंत्री योगी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दोपहर 2.20 बजे फरह से मुख्यमंत्री योगी लखनऊ के लिए रवाना होंगे। सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features