न्यूजीलैंड: मैक्सिको सिटी में आये भीषण भूकम्प के बाद अब दक्षिणी न्यूजीलैंंड में बुधवार को समुद्र के नीचे भूकंप के झटके महसूस किये गये। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई।

सर्वे ने यह भी बताया कि भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। मैक्सिको में आये भूकंप के बाद न्यूजीलैंड में भूकंप आया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मैक्सिको में भूकंप से 139 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि अभी तक न्यूजीलैंड में आये भूकंप से किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features