लखनऊ: प्रदेश में नगर निगम के चुनाव की तैयारी शुरु हो गई है। मेयर पद के प्रस्तावित आरक्षण की अनन्तिम अधिसूचना कल जारी की गई है। जिसके तहत राजधानी लखनऊ को पहली बार महिला मेयर मिलेगी। फिलहाल अभी तक किसी भी पार्टी की तरफ से मेयर के लिए कोई उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गयी है पर कुछ महिलाओं के नाम निकल कर सामने आ रहे हैं जो मैदान में उतर सकती है। खास कर भाजपा की तरफ से इन महिलाओं को टिकट मिल सकता है।

नगर निगम चुनाव को लेकर अभी तक भाजपा को छोड़कर किसी भी पार्टी ने अपनी कोई रणनीति नहीं तैयार की है। कानपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में संगठन ने चुनाव को लेकर कुछ प्लान बनाया है। अब लखनऊ की मेयर की सीट पर महिला उम्मीदवार की घोषण के बाद भाजपा के टिकट पर कुछ महिलाओं के चुनाव लडऩे का कयास लगाया ज रहा है।
आईये हम आपको बताते हैं कि किन-किन महिलाओं का नाम चर्चा में है
पहले नम्बर पर महंत द्वियागिरी का नाम चल रहा है। दूसरे नम्बपर दिनेश शर्मा की पत्नी जया लक्ष्मी का नाम है। तीसरे नम्बर पर पूर्व विधायक सतीश भाटिया की बेटी संयुक्ता भाटिया का भी नाम चल रहा है। वहीं पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट रही रेखा गुप्ता, पूर्व पाषर्द रंजना द्विवेदी और मौजूद मंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी के नाम को लेकर भी चर्चा है। फिलहाल अभी तक भाजपा ने किसी के नाम की घोषणा नहीं की है। वहीं कांग्रेस, सपा और बसपा को अभी सबसे पीछे हैं। इन पार्टियों ने शायद अब तक निकाय चुनाव को लेकर अपनी रणनीति तक तैयार नहीं की है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features