Big News:भाजपा को लगा झटका, उपचुनाव में करना पड़ा हार का सामान, कांग्रेस जीती!

पंजाब: पंजाब के गुरदासपुर में हुए उपचुनाव में भाजपा को हार का सामान करना पड़ा है। कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ भारतीय जनता पार्टी के स्वर्ण सलारिया को 1.93 लाख के करीब वोटों को हरा दिया है। उपचुनाव मेें मिली इस शानदार जीत के बादकांग्रेस में जश्न का माहौल है।


नवजोत सिंह सिद्धू ने जश्न के माहौल के बीच कहा है कि यह हमारे संभावित पार्टी प्रेजिडेंट राहुल गांधी के लिए लाल रिबन में लिपटा हुआ दिवाली का खूबसूरत तोहफा है। गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में मुख्य राजनीतिक दल कांग्रेस, भाजपा और आप के बीच मुकाबला था। इस उपचुनाव को पंजाब में छह महीने पुरानी कांग्रेस सरकार की लोकप्रियता के लिए मापदंड के रूप में देखा जा रहा था।

कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने पहले दावा किया था कि यह उपचुनाव मोदी सरकार पर जनमत संग्रह होगा। भाजपा ने इस सीट को वापस पाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। इस सीट से विनोद खन्ना भाजपा के टिकट पर चार बार चुनाव जीते थे। पहले राउंड में भाजपा को 2662 और कांग्रेस को 3992 वोट मिले। दूसरे राउंड में भी कांग्रेस आगे रही।

इस राउंड में भाजपा को 2424 और कांग्रेस को 3051 मत मिले हैं। भोआ विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस आगे है। यहां पहले राउंड में भाजपा को 3559 और कांग्रेस 4276 मिले। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुरेश खजूरिया काफी पीछे चल रहे हैं। बता दें कि गुरदासपुर में उप चुनावो के लिए 11 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी और उमीदवारों का भविष्य ईवीएम में कैद हुआ था।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com