Politics: अभ-अभी भाजपा में उत्साह, कई बसपा नेताओं ने ज्वाइन की पार्टी!

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी से विधायक रहे नीरज मौर्य के साथ ही इलाहाबाद जिला पंचायत की अध्यक्ष रहीं केसरी देवी ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। इनको भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। माना जा रहा है कि भाजपा इसके साथ ही इलाहाबाद के फूलपुर लोकसभा के उप चुनाव की तैयारी में लग गई है।


लखनऊ में भाजपा उत्तर प्रदेश के मुख्यालय में सुबह से ही काफी गहमागहमी थी। यहां पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉण् महेंद्र नाथ पाण्डेय व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इलाहाबाद की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसरी देवी के साथ उनके पूर्व विधायक पुत्र दीपक पटेल तथा पूर्व विधायक नीरज मौर्य को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

ड्नके साथ ही आज नैनी गौतम, प्रज्ञा शर्मा, गुरु प्रसाद मौर्य भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। दीपक पटेल इलाहाबाद के करछना से विधायक रहे चुके हैं। पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत केसरी देवी पटेल भी आज इलाहाबाद से अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे। बसपा से उसके विश्वासपात्र सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया थाए इसके साथ ही बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भी कई पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

इसी क्रम आज बसपा को एक बार फिर से तगड़ा झटका लग गया है। बसपा के पूर्व विधायक नीरज मौर्य अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। नीरज मौर्य अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुँचे थे। बसपा के कई नेता पहले भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। दीपक पटेल इलाहाबाद के करछना से विधायक रहे चुके हैं।

चार बार पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत केसरी देवी पटेल भी आज इलाहाबाद से अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे। इनके साथ ही शाहजहांपुर से दो बार विधायक नीरज मौर्य तथा इलाहाबाद से एक बार विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने अब भाजपा को जीत दिलाने का संकल्प लिया। प्रज्ञा शर्मा नोएडा में सामाजिक कार्यकर्ता हैं जबकि नैनी गौतम नोएडा महानगर में मानवाधिकार की यूथ अध्यक्ष हैं।

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com