वैसे इस दुनिया में कमाल करने वालों की कमी नहीं है। ऐसे में लोगों के ऐसे-ऐसे शौक भी होते हैं जो दुनिया को चौंकाने के लिए काफी होते हैं। स्विट्जरलैंड के सैमुएल वोलेरी ने भी कुछ ऐसा ही किया। क्या किया इन्होंने, आप खुद ही देख लीजिए।
सामने आया ये वीडियो
हाल ही में सैमुएल वोलेरी का एक बेहद अनोखा वीडियो सामने आया है। उनके इस वीडियो में उन्होंने 800 फीट की ऊंचाई पर एक रस्सी पर चलकर दो पहाड़ों के बीच 1210 मीटर का रास्ता पार किया है।
किसी की भी रूह कांप जाए
उनके इस हैरतंगेज कारनामे को देखकर किसी की भी रुह कांप जाए। जी हां, इन दिनों स्विट्जरलैंड के 32 वर्षीय सैमुएल वोलेरी एक खतरों से खेलने वाले शौक की वजह से चर्चा में बने हैं। 
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features