Breaking: भारत पहुंचे इटली के प्रधानमंत्री, निवेश पर बढ़ावा होगा अहम विषय!

नई दिल्ली: इटली के पीएम पाओलो गेंतिलोनी आज भारत पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन पर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति भवन पर पाओली का औपचारिक स्वागत हुआ। गेंतिलोनी के साथ इंटली का एक प्रतिनिधि मंडल भी भारत आया है।


माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच में चमड़ा, डिजाइनिंग, फूड सेक्टर, तकनीक आदि के क्षेत्र में द्विपक्षीय निवेश तथा व्यापार को बढ़ावा देने पर सहमति बन सकती है।

भारत आकर मीडिया से बात करते हुए गेंतिलोनी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध पहले से मजबूत हैं और अब इन्हें और ज्यादा मजबूत किया जाएगा। गेंतिलोनी ने कहा कि दोनों देशों के भविष्य के लिए जो सपने हैं वह एक जैसे हैं। इटली के पीएम राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर भी गए।

भारतीय सैन्य बल इटली की तकनीक से बने रक्षा साजो सामान का इस्तेमाल करती रही है। इटली यूरोपीय देशों में पांचवा भारत का बड़ा साझीदार देश है।

मौजूदा समय में इटली की 140 के करीब बड़ी कंपनी सक्रिय रूप से कारोबार कर रही हैं। 1991 में दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार करीब 694 यूरो का था। 2012 तक आते-आते यह 8.5 बिलियन यूरो के आंकड़ो को पार कर गया। 2012 से इसमें गिरावट आनी शुरू हुई।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com