Big Breaking: अभी-अभी भाजपा ने निकाय चुनावों के लिए जारी किया अपना संकल्प पत्र!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने लोककल्याण संकल्प पत्र जारी कर दिया है। जिसमें स्वच्छता, यातायात व राष्ट्रवाद पर जोर दिया गया है।

भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ.दिनेश शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय ने रविवार को संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा ने संकल्प पत्र में किए गए वादों को दो वर्ष की अवधि में पूरा करने का समय निर्धारित किया है।

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की मंशा स्वच्छ, सुन्दर एवं व्यवस्थित महानगरों व नगरों का सपना साकार करने की है। उन्होंने कहा कि अन्य दलों का एजेंडा अपनी सात पुश्तों के लिए लूट खसोट करना है जबकि भाजपा का एजेंडा देश सेवा है।

केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में नए महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष तथा नगर पंचायत अध्यक्ष बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

डॉ. पांडेय ने कहा कि पहले अधिकारी कार्यों में बाधा पैदा करते थे लेकिन अब अधिकतर अफसरों की कार्यशैली में बदलाव आ गया है। अधिकारियों को पता चल गया है कि आने वाले कई वर्षों तक भाजपा की सरकार ही रहेगी। संकल्प पत्र जारी होने के मौके पर शहरी विकास मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहेंगे।

 

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com