लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी के चिडिय़ाघर की शान कहे जाने वाले सफेद शेर यानि व्हाइट टाइगर आर्यन ने आज मौत हो गयी। आर्यन की उम्र 17 वर्ष थी। लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह चिडिय़ाघर की शान रहे टाइगर आर्यन ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 17 वर्ष का आर्यन लंबे समय से बीमार चल रहा था। टाइगर आर्यन के निधन पर आज लखनऊ के चिडिय़ाघर में आने वाले स्तब्ध रह गए।

आर्यन लखनऊ चिडिय़ाघर की शान था। उसे देखने लोग यहां पर प्रदेश के दूर दराज क्षेत्र से आते थे। उसकी एक दहाड़ बच्चों को जहां रोमांचित करती थी तो वहीं कईयों के दिल में सिरहन भी पैदा हो जाती थी। बाड़े में जाल के नजदीक आने के बाद सैकड़ों लोग उसको कैमरे में कैद करने को आतुर रहते थे।
न जाने कितने ही बच्चों ने आर्यन के साथ सेल्फी ली है। वर्षों से इस चिडिय़ाघर की शान रहे आर्यन के चले जाने से अब उसके बाड़े के आसपास सन्नाटा पसरा है। उसके साथ बाड़े में रहने वाले व्हाइट टाइगर के दो बच्चे जय और विजय भी गुमसुम हैं। आर्यन की मौत से उसकी देख रेख करने वाले मुबारक भी सदमे में हैं। मुबारक कहते हैं कि कई वर्ष से आर्यन की देखभाल कर रहे थे।
उसका जाना एक दोस्त के चले जाने जैसा है। उन्होंने बताया कि आर्यन के अंतिम संस्कार में उसे 20 किलो की माला पहनाई गई। सफेद शेर की औसत आयु 18 सें 20 साल ही होती है।
आर्यन भी 17 वर्ष का हो चुका था। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। उप निदेशक डॉण् उत्कर्ष शुक्ला भी आर्यन के निधन से काफी दुखी हैं। अस्पताल प्रांगण में जू के निदेशकए रेंजर और कीपर ने फूलों की माला चढ़ाकर आर्यन को अंतिम विदाई दी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features