साल 2017 में इस बार कुल 6 बार रवि पुष्य और गुरु पुष्य संयोग बनेगा। अभी तक 4 शुभ संयोग बन चुके है और दो शुभ संयोग बनने वाले है। पांचवां संयोग 9 नवंबर को साल 2017 का सबसे शुभ संयोग बन रहा है। 9 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर गुरु पुष्य नक्षत्र लगेगा। ऐसा संयोग 2-3 साल में एक बार ही आता है। इस शुभ योग में सारे रुके हुए काम पूरे हो जाते हैं।
हर शुभ अवसर पर हम क्यूं करते हैं फूलों का प्रयोग?
गुरु पुष्य का ऐसा संयोग बड़ा ही सुखद संयोग होता है, जो खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। पुष्य को नक्षत्रों का राजा माना जाता है। इसलिए इस नक्षत्र में शुभ कार्य करने पर फलदायी होता है।
ज्योतिष के अनुसार गुरु-पुष्य बहुत कम बनता है जो 2 से 3 साल में एक बार ही आता है। जब पुष्य नक्षत्र गुरुवार के दिन पड़े तब इस तरह का योग बनता है जिसे बहुत शुभ माना जाता है। इस बार भी गुरुवार के दिन यह नक्षत्र बनेगा। इस नक्षत्र में किया गए सारे कार्य पूरे हो जाते हैं।

TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
