Mayor: लखनऊ में भाजपा की जीत, संयुक्ता भाटिया पहली महिला मेयर बनी, वाराणसी की सीट भी भाजपा की झोली में !

लखनऊ: लखनऊ में पहली बार मेयर की सीट पर एक महिला की कब्जेदारी होने जा रही है। भाजपा ने इस सीट पर अपनी बड़ी जीत दर्ज की है। महिला मेयर संयुक्ता भाटिया के रूप में मिलेगा। वहीं पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा प्रत्याशी मृदुला जायसवाल ने जीत हासिल की है। वहीं अलीगढ़ में भाजपा को हार का सामान करना पड़ा है।

आरएसएस में संयुक्ता की अच्छी पकड़ मानी जाती है। आज मतगणना में बड़ी बढ़त के बाद उनकी जीत तय है। नवाबों के शहर को 100 साल में पहली बार महिला मेयर मिलने जा रहा है। उनके मुकाबले में समाजवादी पार्टी की मीरा वर्धन, बहुजन समाजवादी पार्टी की बुलबुल गोडियाल और कांग्रेस की प्रेमा अवस्थी से था।

वहीं वाराणसी मेें भी भाजपा ने मेयर की जीत पर जीत दर्ज की है। यहां पर मृदुला जायसवाल ने भाजपा का परचम लहराया है। इस सबके बीच अलीगढ़ में बसपा को जीत मिली है। अलीगढ़ से बसपा के फुरकान अंसारी ने भाजपा के राजीव अग्रवाल को 10 हजार वोटों से हरा दिया है। उत्तर प्रदेश का नगर निकाय चुनाव राजधानी लखनऊ के लिए इतिहास बनाने जा रहा है।

नवाबों की नगरी लखनऊ को पहली महिला महापौर मिलेगी। लखनऊ के इतिहास में आज तक कोई भी महिला महापौर की कुर्सी पर नहीं बैठी है। आजादी के बाद पहली बार लखनऊ की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। भाजपा की तरफ से संयुक्ता भाटिया, सपा से मीरा वर्धन तलवार, बसपा से बुलबुल गोदियाल और कांग्रेस से प्रेमा अवस्थी मैदान में हैं।

भाजपा की संयुक्ता भाटिया लखनऊ में प्रतिद्वन्दियों से आगे चल रही हैं। संयुक्ता भाटिया 90 के दशक में कैंट से विधायक रहे स्वर्गीय सतीश भाटिया की पतनी हैं। संयुक्ता संघ की अवध प्रांत की महिला समन्वयक हैं जबकि उनके बेटे प्रशांत भाटिया लखनऊ के विभाग कार्यवाह हैं। इस लिहाज से संयुक्ता भाटिया का पूरा परिवार बीजेपी और संघ से जुड़ा हुआ है।

संयुक्ता भाटिया ने आज नतीजे आने से पहले पूजा.पाठ की और अपनी जीत की प्रार्थना की। 2012 में बीजेपी के दिनेश शर्मा मेयर चुने गए थे। 1960 में लखनऊ में नगर निगम बना था। जनसंघ विचारधारा से जुड़े राजकुमार श्रीवास्तव लखनऊ के पहले नगर प्रमुख बने थे। 57 साल के इतिहास में अब तक 18 नगर प्रमुख और महापौर चुने जा चुके हैं। 21 नवंबर 2002 से नगर निगम में नगर प्रमुख को महापौर मेयर का नाम दिया गया।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com