#virushkaKiShadi: जानिए विराट और अनुष्का का शादी के बाद क्या है प्लान!

इटली: इस वक्त देश से लेकर विदेश में मौजूद विराट और अनुष्का के फैंस उन पर नज़र बनाये हुए हैं। वजह से दोनों की बड़े ही गुपचुप ढंग से शादी करना। सोमवार को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के ऐलान के बाद अब उनके भावी कार्यक्रम की रूप.रेखा भी साफ होने लगी है। क्रिकेट और फिल्म जगत के इन दो दिग्गजों ने अपनी शादी का ऐलान माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर किया।


इस ऐलान के बाद अब इस जोड़े के प्रवक्ता ने बताया है कि ये दोनों अपना आने वाला नया साल साउथ अफ्रीका में ही मनाएंगे। बता दें साल की शुरुआत में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना होगी। टीम इंडिया को विराट के नेतृत्व में यहां टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है।

इसी के मद्देनजर यह जोड़ा अपना नया साल यहीं मनाने पर विचार कर रहा है। 21 दिसंबर को दिल्ली और फिर 26 दिसंबर को मुंबई में अपनी शादी के रिसेप्शन के बाद इन दोनों के साउथ अफ्रीका रवाना होने की उम्मीद है।

विराट और अनुष्का के प्रवक्ता ने बताया कि हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इटली में आयोजित किए एक बेहद निजी कार्यक्रम में शादी कर ली है।

इस शादी में इनके करीबी रिश्तेदार और मित्र शामिल हुए। यह शादी हिंदू रीति.रिवाजों के अनुकूल संपन्न हुई। मशहूर फैशन डिजाइनर सेबियासाची ने इस कार्यक्रम के लिए इन दोनों की ड्रेस डिजाइन की थी। इसके अलावा यह भी बताया गया कि शादी के बाद अब यह जोड़ा मुंबई के वर्ली में खरीदे अपने नए घर में रहेगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com