बहराइच: रात के अंधरे में सड़क पर ठंडे से कपकपाते लोगों के लिए हू इज हुसैन संस्थान फरिश्ते की तरह सामने आयी। शनिवार की रात बहराइच जनपद में इस संस्था से जुड़े लोगों ने दर्जनों गरीबों को कम्बल बांट कर न सिर्फ इंसानियत की मिसाल पेश की, बल्कि अपनी संस्था के मकसद से भी लोगों को रूबरू किया।

शनिवार की रात बहराइच जनपद में हू इज हुसैन नाम की संस्था से जुड़े एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता रात के अंधरे में सड़क पर सोते हुए लोगों के लिए कम्बल लेकर निकले। इस संस्था के लोगों ने सबसे पहले बस अड्डïे, पानी टंकी चौराहे, अस्पताल चौराहे, डिगिहा चौराहे और रेलवे स्टेशन पर सड़क के किनारे सो रहे गरीब लोगों को मुक्त में कम्बल बांटे।
कड़कड़ाती हुई ठंड में कम्बल का सहारा पाकर इन गरीब लोगों ने संस्था से जुड़े लोगों को दिला खोलकर दुआ दी। आपको बताते चले कि हू इज हुसैन का विश्व व्यापी संस्था है।
इस संस्था का मकसद लोगों के बीच इंसानियत का पैगाम पहुंचा और गरीब और निर्धन लोगों की हर संभव मदद करना है। यह कोई पहली बार नहीं है। पहले भी इस संस्था में बहराइच जनपद में इस तरह के कल्याणकारी कई कार्यक्रमों को बखुबी अंजाम दिया है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features