देश के उप राष्ट्रपति आज लखनऊ पहुंचे हैं। आज यहां पर दो कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद शाम को ही नई दिल्ली वापस हो जाएंगे। उप राष्ट्रपति का दिन में करीब दो बजे अमौसी एयरपोर्ट पर राज्यपाल राम नाईक के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया।
उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के आज लखनऊ आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने जोरदार तैयारियां कीं। चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का राज्यपाल राम नाईक के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। इसके बाद उप राष्ट्रपति राजभवन पहुंचे। जहां पर लंच के बाद विश्राम करेंगे। उनका आज लखनऊ के गोमतीनगर में यूपी इलेक्ट्रिक रेगुलटरी कमीशन के नये भवन का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है। यहां पर करीब एक घंटे रुकने के बाद शाम पांच बजे साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में लखनऊ के पूर्व सांसद लालजी टंडन की पुस्तक ‘अनकहा लखनऊ’ पुस्तक का विमोचन करेंगे। इसके बाद यहां से शाम 6.30 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे, जहां से सात बजे दिल्ली चले जाएंगे।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features