गाजियाबाद: नेहरू नगर कॉलोनी में शुक्रवार को एक रिटायर्ड अडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी पुलिस द्वारा दी गई।

गाजियाबाद एसपी आकाश तोमर ने बताया 80 वर्षीय देव दत्त शर्मा की पत्नी का निधन हो गया था जिसके बाद वह भी डिप्रेशन से जूझ रहे थे। देश में पिछले दिनों से एक.एक करके प्रशासनिक अमले के कई लोगों द्वारा सूइसाइड की खबरें सामने आ चुकी हैं।
एसपी ने कहा कि शुक्रवार सुहब परिवारवालों ने गोली की आवाज सुनी जिसके बाद वह तेजी से देव दत्त के कमरे की ओर भागेए जहां पर उन्हें खून से लथपथ हालत में उनका शव मिला। पास में ही उनकी डबल बैरल बंदूक पड़ी हुई थी।श् आकाश तोमर ने बताया कि मौके से कोई सूइसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features