लखनऊ: जैसे-जैसे 2019 करीब आ रहा है, वैसे-वैसे देश और खासकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी गरमाहट आने लगी है। बुधवार को भाजपा और आरएसएस ने 2019 के आम चुनाव को लेकर अपना ब्लू पिं्रट तैयार किया। सूत्र बताते हैं कि भाजपा उत्तर प्रदेश में 2019 का लोकसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में ही लड़ेगी।

साथ ही भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुंभ आयोजन के जरिये देश में हिंदुत्व के एजेंडे को धार देंगे। इसमें संघ के सभी अनुसांगिक संगठनों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। इसकी रूपरेखा मंगलवार को विश्व संवाद केंद्र में आयोजित भाजपा और संघ की समन्वय बैठक में बनाई गई। इस बैठक में संघ के दत्ताजी होसबोलेए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, संगठन मंत्री सुनील बंसल के साथ ही पार्टी और संघ के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सूत्रों के मुताबिकए संघ के पदाधिकारी प्रदेश सरकार के कामकाज से खुश नजर आए और योगी की अगुवाई में लोकसभा चुनाव लडऩे को हरी झंडी दे दी। सरकार के मंत्रियों और संघ के पदाधिकारियों को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। बैठक में कुंभ के जरिये बड़ा संदेश देने की रणनीति बनाई गई है। कुंभ के दौरान 60 किलोमीटर के दायरे में सभी विकास योजनाएं लागू की जाएंगी।
गांव.गांव तक विकास योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बैठक के दौरान श्रीराम मंदिर मुद्दे पर भी चर्चा की गई। संगठन और सरकार से जुड़े लोगों को इस पर अनावश्यक बयानबाजी से परहेज करने को कहा गया है। बैठक में गरीबोंए दलितों और किसानों से जुड़ी योजनाओं को तरजीह देने की नसीहत दी गई है। जनता के बीच जिन मंत्रियों की छवि खराब हो चुकी है और शिकायतें आ रही हैंए उनके बारे में क्या करना हैए इस पर भी चर्चा की गई।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features