बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत दूसरी बार माता—पिता बनने वाले हैं। रविवार को मीरा राजपूत की गोद भराई की रस्म की गई। अपनी गोद भराई में मीरा राजपूत बहुत  खुश नजर आ रही थीं। उनकी गोद भराई में परिवार के करीबी लोग ही शामिल थे। इन करीबियों के बीच जान्हवी कपूर भी नजर आईं। 
मीरा राजपूत की गोद भराई के घरेलू फंक्शन में जान्हवी कपूर का जाना लोगों के मन में कई तरह के सवाल पैदा कर रहा है। दरअसल, अभी कुछ दिन पहले ही ऐसी खबरें आई थीं कि जान्हवी और ईशान खट्टर के बीच अफेयर चल रहा है। दोनों स्टार्स अक्सर साथ में स्पॉट भी हुए हैं। ऐसे में जान्हवी का ईशान के पारिवारिक कार्यक्रम में जाना इन खबरो को पुख्ता करता है। इतना ही नहीं इस पार्टी में जान्हवी के साथ कुछ ऐसा भी हुआ, जिससे फैंस को ईशान और उनके बीच कुछ तो है का अंदाजा लग रहा है। खबरों के अनुसार, इस कार्यक्रम में केवल करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल थे। ऐसे में जान्हवी के इसमें शरीक होने से फैंस आश्चर्यचकित हो गए हैं। वहीं जब जान्हवी कपूर कार्यक्रम से वापस जाने लगीं, तो ईशान खट्टर की मां नीलिमा आजमी उन्हें छोड़ने बाहर तक गईं। इससे अंदाज लगाया जा रहा है कि उन्होंने जान्हवी को अपनी बहू मान लिया है।
बता दें कि फिल्म धड़क में ईशान और जान्हवी साथ दिखाई देंगे। यह दोनों की डेब्यू फिल्म है। ऐसी खबरें हैं कि फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों करीब आ गए हैं और इस समय एक—दूसरे को डेट कर रहे हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features