नई दिल्ली: रविवार को निकोबार द्वीप समूह की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से हिल गई है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक यह भूकंप के झटके सुबह 7.49 बजे महसूस किए गए।

भूकंप के झटके कुछ देर तक महसूस किए गए। इन भूकंप के झटकों में अभी तक किसी प्रकार की जानमाल की हानि की जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि इससे पहले 21 मई को निकोबार द्वीप समूह पर देर रात भूकंप के झटके महसूस किए थे। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 21 मई को आए भूकंप की झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 दर्ज की गई थी।
इससे पहले निकोबार द्वीप समूह और उत्तराखंड में 17 मई देर रात भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। निकोबार द्वीप में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। निकोबार द्वीप पहला भूकंप रात 11.59 बजे आया था जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 रहीण् यहां दूसरा झटका करीब आधे घंटे बाद 12.35 बजे महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर दूसरे भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई थी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features