जानिए 15 जून 2020 का राशिफल

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज की भद्रा: शाम 04:31 बजे से 16 जून को प्रात: 05:41 बजे तक।

राशिफल

मेष: भावुकता में नियंत्रण रखें। कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक समस्या में उलझ सकते हैं, जबकि शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में कुछ अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्यकता है।

वृष: भाई-बहन या पड़ोसी के कारण मन खिन्न हो सकता है। आप अपने व्यवहार को भी सुधारें, ताकि जिससे रिश्तों में खटास न उत्पन्न हो। कटु वचन न बोलें।

मिथुन: आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के कारण कुछ तनाव भी मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

कर्क: दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन उत्तम है। नए अनुबंध अथवा नए व्यावसायिक समीकरण की दिशा में भी सफलता मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह: व्यावसायिक कार्यों में अधिक लगन और परिश्रम की आवश्यकता है, अन्यथा उपेक्षा के शिकार हो सकते हैं। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।

कन्या: व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। गलतफहमी के कारण मन अशांत हो सकता है। नदी या समुद्र में न प्रवेश करें। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

तुला: संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

वृश्चिक: कोई ऐसी घटना हो सकती है, जो आपके हित में न हो। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पिता अथवा धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।

धनु: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सामाजिक कार्यों में भी रुचि ले सकते हैं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। किसी पुराने मित्र से भेंट भी संभव है।

कुंभ: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। मैत्री संबंधों में निकटता आएगी। खासतौर से रक्तचाप या मधुमेह के रोगी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

मीन: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com