लखनऊ समेत यूपी के कई जिले घने कोहरे की चपेट में, पहाड़ों की हवा बढ़ाएंगी ठंड

राजधानी समेत यूपी के अधिकतर जनपद कोहरे की चपेट में हैं। खासकर, लखनऊ व आस-पास के जनपदों में 12 घंटे से घनघोर कोहरा छाया हुआ है। ऐसे में वाहनों की रफ्तार धीरे हो गई। इस दौरान जरा भी लापरवाही दुर्घटना का शिकार बना सकती है।

अभी तक शाम से गिरने वाला कोहरा सुबह छट जाता रहा। आठ बजे के करीब सूरज की किरणें धरती पर पड़ने लगतीं। वहीं गुरुवार को राजधानी कोहरे के आगोश में रहीं। सड़कों पर दूर का दिखाई देना बंद हो गया। फॉग लाइट भी खास प्रभाव नहीं दिखा पा रही थीं। लिहाजा, चालकों ने वाहनों की रफ्तार धीमें कर दी। ऐसे में ठंड का भी इजाफा हो गया। बाहर निकले लोग कपड़ों से कान को ढके दिखे। मौसम विभाग ने शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सि‍यस व न्यूनतम 11.6 डिग्री सेल्सि‍यस का अनुमान लगाया। हालांकि मौसम के बदलते मिजाज को लेकर पारा में गिरावट आ सकती है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com