जाना था कुवैत और पहुच गए पुलिस के पास…!
तालकटोरा थाने में महिला दारोगा पूनम सिंह तैनात हैं। वह वर्ष 2016 में दर्ज एक दहेज उत्पीडऩ के मामले की विवेचना कर रही हैं। इस मुकदमें हरदोई के सांडी निवासी शेखर नाथ सिंह आरोपी है। बताया जाता है कि बीते 13 जनवरी की रात आरोपी शेखर नाथ सिंह ने महिला दारोग को फोन किया और गालियां देने लगा। महिला दरोगा ने इस पर फोन काट दिया। इसके बाद से आरोपी शेखर सिंह ने कई बार महिला दारोगा को फोन किया और धमकी दी कि वह उनको दिखायेगा कि तफ्तीश कैसे की जाती है। यहां तक कि आरोपी शेखर सिंह ने महिला दारोगा से फोन पर कई बार अश्लील शब्दों का भी प्रयोग किया। थक हार कर महिला दारोगा ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। इसके बाद शनिवार को महिला दारोगा ने इस मामले में आरोपी शेखर सिंह के खिलाफ तालकटोरा थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने, छेडख़ानी व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज करायी। बताया जाता है कि आरोपी शेखर नाथ सिंह सिपाही है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और छानबीन में लगी है।