IPL स्पेशल : अरबों रुपये की बोली में सबसे महंगे खिलाड़ी जिन पर पैसो बारिश

IPL स्पेशल : अरबों रुपये की इस लीग की बोली में सबसे महंगे खिलाड़ी जिन पर हुई पैसो बारिश #tosnews

इंडियन प्रेमियर लीग को यूंही दुनिया की सबसे महँगी लीग नहीं कहा जाता है। इस बेहतरीन लीग में दुनिया के सभी प्रमुख खिलाड़ी हिस्सा लेते है। दुनिया की नज़रें हमेशा से ही IPL के लिए होने वाली नीलामी पर ही रहती हैं क्योंकि यहाँ हर साल खिलाड़ियों पर करोर्ड़ो रुपयों की बारिश होती है। तो चलिए जानते हैं IPL की हिस्ट्री में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों के बारे में। #tosnews

क्रिस मॉरिस #tosnews

IPL के हिस्ट्री के सबसे महंगे खिलाडी क्रिस मॉरिस हैं। साउथ अफ्रीका के इस आल राउंडर खिलाड़ी को राजस्थान रॉयल्स ने 2021 की नीलामी में 16.25 करोड़ रुपये में टीम के साथ जोड़ा है। राजस्थान ने क्रिस को उनके बेस प्राइस 75 लाख से ज्यादा 15.50 करोड़ रूपए देकर खरीदा था। इससे पहले क्रिस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा थे। #tosnews

युवराज सिंह #tosnews

भारतीय टीम के पूर्व खिलाडी और सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह को दिल्ली डेयर डेविल्स ने साल 2015 की बोली में 16 करोड़ रूपए में खरीदा था। उनका नीलामी में बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये था। इसे पहले 2014 में भी युवराज को रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने 14 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम के साथ जोड़ा था। #tosnews

पैट कमिंस #tosnews

पैट कमिंस IPL के इतिहास के तीसरे सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज को शाहरुख़ की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2020 की नीलामी में 15. 5 करोड़ रूपये में खरीदा था। #tosnews

गौतम गंभीर #tosnews

IPL के चौथे साल में 2011 में गौतम ने दिल्ली डेयर डेविल्स का साथ छोड़ कर कोलकाता नाईट राइडर्स का हाथ थामा था। इसके लिए कोलकाता ने उन्हें 14.9 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था। इसके अलावा कोलकाता ने उन्हें अपना कप्तान भी बनाया था। अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी के दम पर ही साल 2012 और 2014 में कोलकाता आईपीएल का चैम्पियन भी बनी थी। हालांकि गौतम इसके बाद 2017 तक टीम के साथ रहे फिर वापस 2018 में दिल्ली के लिए IPL खेला। #tosnews

बेन स्टोक्स #tosnews

इंग्लैंड का यह खिलाडी IPL हिस्ट्री का चौथा सबसे महंगा बिकने वाला खिलाडी है। आईपीएल से बाहर हो चुकि राइजिंग पुणे सुपर जाइंट की टीम ने साल 2017 में 14.5 करोड़ रूपए की बोली लगाकर बेन स्टोक्स को टीम में शामिल किया था। बेन IPL सीजन 10 के सबसे महंगे खिलाडी भी बन गए थे। IPL 2017 सीजन के बाद हुई साल 2018 सीजन की नीलामी में एक बार फिर बेन स्टोक्स पर IPL टीमों ने खूब बोली लगाई थी। 12. 5 करोड़ रुपये देकर राजस्थान ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। बेन इस बार के आईपीएल में भी राजस्थान रॉयल की टीम के लिए खेलते नजर आएंगे। #tosnews

ग्लेन मैक्सवेल #tosnews

ऑस्ट्रेलिया के इस विस्फोटक बल्लेबाज को हाल ही में हुई नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14. 25 करोड़ रूपये में अपनी टीम के साथ जोड़ा है। नीलामी में उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये था। विराट और ए बी के बाद मैक्सवेल से बंगलोर टीम को काफी उम्मीदे हैं। #tosnews

-ऋषभ वर्मा

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com