दुनिया भर में क्रिकेट दूसरे नंबर पर पसंद किया जाने वाला खेल, जानें कौन सा खेल है पहले स्थान पर
#tosnews
खेल एक ऐसी विधा है जिसे दुनिया के हर कोने में खेला जाता है। जिन जगहों पर हमारी पहुंच मुश्किल होती है वहां पर भी खेल ने अपनी जगह बनाई हुई है। कोई देश विकसित हो या विकासशील या फिर पिछड़ा हुआ ही क्यों ना हो उसका कोई न कोई राष्ट्रीय खेल जरूर होता है। जैसे भारत में सबसे ज्यादा खेला जाने वाला खेल क्रिकेट है। वहीं चीन में टेबल टेनिस और ब्राजील में फुटबॉल सबसे ज्यादा खेला जाता है। तो चलिए जानते हैं दुनिया में सबसे अधिक खेले जाने वाले खेल कौन से हैं और क्रिकेट किस पायदान पर आता है। #tosnews
फुटबॉल है दुनिया का नंबर वन स्पोर्ट्स #tosnews
फुटबॉल दुनिया के लगभग हर कोने में खेला जाने वाला खेल है। इस बात का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है की दुनिया भर में फुटबॉल मैच कराने वाली संस्था फीफा के 208 देश सदस्य हैं। बता दें कि ब्राजील ,इटली ,अर्जेंटीना ,नीदरलैंड ,पुर्तगाल ,फ्रांस, जर्मनी इस लिस्ट में मुख्य तौर पर शामिल हैं। भारत में भी फुटबॉल बहुत पॉपुलर खेल है। दुनिया में इस खेल को चाहने वालों की संख्या 400 करोड़ से भी ज्यादा है। #tosnews
क्रिकेट दुनिया का सबसे ज्यादा खेला जाने वाला दूसरा खेल है #tosnews
इंग्लैंड को क्रिकेट का जन्म दाता कहा जाता है पर भारत ,बांग्लादेश जैसे देशों में क्रिकेट एक धर्म की तरह पूजा जाता है। सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया ने 5 बार क्रिकेट वर्ल्डकप पर अपना कब्ज़ा जमाया है। इस खेल के प्रशंसको की बात करें तो करीब 250 करोड़ लोग इस खेल के फैंस है। #tosnews
भारत का नेशनल खेल हॉकी तीसरा सबसे ज्यादा खेला जाने वाला खेल है #tosnews
सबसे पुराने खेलों में से एक हॉकी को लगभग दुनिया के 100 से अधिक देश खेलते हैं। मालूम हो यह खेल दो तरह से खेला जाता है। एक फील्ड हॉकी और एक आइस हॉकी। आइस हॉकी को कनाडा जैसे ठन्डे जबकि फील्ड हॉकी इंडिया, पाकिस्तान,ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में ज्यादा खेला जाता है। दुनिया भर में लगभग100 करोड़ से अधिक लोग इसको पसंद करते है। #tosnews
चौथा लोकप्रिय खेल टेनिस है #tosnews
एक्सपर्ट्स की मानें तो टेनिस 14 वीं शताब्दी से खेला जा रहा है। इसमें 4 प्रमुख टूर्नामेंट होते हैं जिन्हें ग्रैंड स्लैम कहा जाता है। रॉजर फेडरर ,नडाल ,जोकोविच ,सेरेना विलियम्स और मारिया शारापोवा इसके स्टार खिलाड़ी हैं। टेनिस के विश्व भर में करीब 100 करोड़ से ज्यादा फैंस है। #tosnews
19 वीं सदी में आया वॉलीबॉल पांचवा सबसे लोकप्रिय खेल है #tosnews
वॉलीबॉल दुनिया के लिए नया खेल है लेकिन इसके फैंस की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। अमेरिका ,रूस ,ब्राजील इसको खेलने वाले मुख्य देश हैं। दुनिया में 90 करोड़ से ज्यादा लोग इसको पसंद करते हैं। #tosnews
-ऋषभ वर्मा
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features