: जानिए आपका आज का राशिफल, कैसा होगा दिन
आज जाने की सोमवार के दिन किस राशि को क्या करना सही रहेगा। पहले तो बता दे कि राशिफल चंद्रमा के गणना पर आधारित होता है। पंचांग की गणना और खगोलीय विश्लेषण के जरिए राशिफल को तैयार किया जाता है। तब आप अपने योजना कार्यों को निर्धारित करते हैं। और अपने कार्य को सुचारू रूप से पूरा भी करते हैं। तो चलिए जानते हैं आप की क्या कह रही है राशि –
मेष राशि -* मेष राशि के जातक को तरक्की के अवसर उपलब्ध होंगे। आप जल्दी किसी पर विश्वास ना करें क्योंकि किसी पर विश्वास करना आप के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। भरोसा करने पर उतना ही आपको दुख भी होगा। इसलिए आपके लिए अच्छा है कि आप किसी पर विश्वास ना करें।
आपका यह महीना आपके मनोरथ को पूर्ण करने वाला है। मन की बात कभी किसी से साझा ना करें। वही इस राशि के विद्यार्थियों को गुरुजन का आशीर्वाद मिलेगा
*वृषभ राशि- बैल की मुख्य रखने वाले और स्वभाव से नंदी जैसे वृषभ राशि प्रेम के लिए प्रेम और घृणा के लिए भी प्रेम देते हैं। सभा में अड्डे और जिद्दी वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र में लाभ मिलेगा। वाद-विवाद से बचें।
मिथुन राशि -* मिथुन राशि के जातक कम समय में बहुत ज्यादा तरक्की पाते हैं। इनके लिए तरक्की के द्वार हमेशा खुले रहते हैं। ज्योतिषाचार्य आचार्य नितिन जौहरी के अनुसार मिथुन राशि वाले जातकों के नए रोजगार के साधन बनेंगे और आपका दिन अच्छा होगा। बहुत दिनों से चले आ रहे कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का साथ मिलेगा।
*कर्क राशि- पढ़ाई में आपका मन लगेगा। सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अधूरे कार्य पूरे होने की उम्मीद है। लेकिन कर्क राशि वालों को यह बताना जरूरी है कि अगर आप कोई भी कार्य सोच समझकर करते हैं तो सोच समझकर किया गया कार्य पूरा होता है। अतः आप जो भी कार्य करें उसे सोच समझ कर करें। आने वाला समय आपके लिए अच्छा है।
सिंह राशि- इस राशि के जातक स्वभाव से थोड़ा गुस्सैल होते हैं। सिंह की तरह छवि रखने वाले सिंह राशि के जातक अपनी बात पर अटल रहते हैं। आज की राशि इनकी क्या कुछ कर रही है यह भी जान लेते हैं। सिंह राशि वाले जातक आज आपका दिन अच्छा जाने वाला है। तनाव को थोड़ा दूर रखें। परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा।
कन्या राशि – पढ़ाई लिखाई में रुचि बढ़ेगी। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपका लविंग लाइफ अच्छी रहेगी। वही परिवार में मतभेद हो सकते हैं। ज्यादा किसी से उलझें नहीं। व्यवसाय तरक्की होने की संभावना है। किसी अच्छी नौकरी को पाने की लालसा आपकी पूरी होगी। शिव जी को याद कर गंगा जल अर्पित करें बिगड़ते काम भी बन जाएंगे।
*तुला राशि – संतान के प्रति आपका स्नेह बढ़ेगा। जॉब में तरक्की होने के आसार है। मेहनत रंग लाएगी।हद से ज्यादा सोचना आपके सेहत के लिए अनुकूल नहीं है। अपनी बात को मन में रखने के बजाय शेयर करें जिससे आपका मन हल्का हो जाए। मन में उथल-पुथल मची रहेगी। थोड़ा शांति से काम लेने की जरूरत है।
*वृश्चिक राशि – क्रोध पर नियंत्रण रखें, क्योंकि आपका सबसे जरूरी कार्य आपके क्रोध के कारण रुका हुआ है। संयम से काम ले। आने वाला समय आपके लिए अच्छा है। वही इस राशि वालों के रिश्तो में मिलाजुला असर रहेगा। खान-पान पर ध्यान देंगे। कुछ दिनों से चली आ रही परेशानी दूर होगी। भगवान भोले को याद कर अपने दिल की शुरुआत करें सब अच्छा होगा।
धनु राशि – स्वभाव से थोड़ा अड़ियल होते हैं। जिस काम को यह ठान ले से पूरा करके ही रहते हैं। वहीं आज का दिन इनके लिए फिट एंड फाइन जाने वाला है। हालांकि इस राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। घर में किसी मांगलिक कार्य होने के आसार हैं। दान दक्षिणा करते रहे।
मकर राशि – ज्योतिष विद्या के मुताबिक मकर राशि एक प्रेरक राशि है। उनकी प्रेरणा से कई मुश्किल कार्य आसानी से हो जाते हैं। आज का दिन इनके लिए अनुकूल रहेगा। नए रोजगार के साधन बनेंगे। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। किसी के बीच में ना बोले, हानि हो सकती है।
कुंभ राशि – कुंभ राशि राशिफल की 11वीं राशि है। इस राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा गुजरेगा। पढ़ाई में मन लगेगा। व्यर्थ का खर्चा भी बढ़ेगा। हालांकि इस राशि के जातकों को किसी अन्य बात पर फोकस करने के बजाए अपने करियर पर फोकस करें। नहीं तो अटके कार्य बनते बनते रह जाएंगे।

– ज्योतिषाचार्य नितिन जौहरी बताते हैं मीन राशि वाले जातक स्वभाव से थोड़ा चंचल होते हैं।इनकी चंचलता के कारण ही इनका दिन का निर्धारण भी होता है। बात अगर आज की राशिफल की करें तो मीन राशि वालों का आज का दिन अच्छा जाएगा। शाम के समय कुछ हल्की परेशानी हो सकती है। घबराए नहीं सकारात्मक विचार बनाए रखें।