क्या कहती है आपकी राशि, जानिए अपना आज का राशिफल

हर रोज की तरह आज भी हम जानेंगे राशिफल का हाल। क्या कह रही है आपकी राशि। 29 अप्रैल की तारीख आपके लिए क्या सौगात लेकर आई है। आज गुरुवार का दिन है और ज्योतिष में गुरु को बुद्धि का देवता भी माना जाता है। गुरु देव को पीला वस्त्र पसंद है। आज का दिन गुरु देव को समर्पित है। तो चलिए आज गुरुवार के दिन जानते हैं गुरु किस राशि पर कृपा कर रहे हैं।

मेष राशि– आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और धन लाभ होगा। वाहन का सुख मिल सकता है। व्यवसाय में अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की ओर से चिंताजनक कोई खबर मिल सकती है। कोई नई योजना भी बनेगी ।

वृषभ राशि – वाणी को आप अपने नियंत्रित करिए। चोट से हानि संभव है। हर किसी पर बहुत जल्दी विश्वास आप बिल्कुल भी ना करें। पुराना रोग आपका उभरने की संभावना है। आप जोखिम बिल्कुल भी ना उठाएं।

मिथुन राशि – बाहरी सहयोग की आवश्यकता होगी। लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्या आपसे दूर होगी। गृहस्थ जीवन सुख में होगा। अज्ञात कारणों से आप चिंतित रहेंगे।

कर्क राशि – उन्नति के मार्ग प्रशस्त होते नजर आ रहे हैं। तनाव और चिंता में वृद्धि हो सकती है। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। मन के अनुकूल काम ना होने से आपकी परेशानियां बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। संपत्ति का आपको लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि – बिगड़े काम बनेंगे विरोधी परास्त होंगे। फिजूलखर्ची से बचें। वाद विवाद से बचने की जरूरत है । प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या राशि – कोई दुखद समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। आपके रुके हुए कार्य हैं में सफलता मिलने के आसार हैं। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता तनाव व भय का वातावरण रह सकता है।

तुला राशि – धन की प्राप्ति होगी। विवाह में आ रही परेशानियां दूर होंगी।प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिलेगी। घर से बाहर संभलकर निकलें। निवेश में आपके लिए सफलता मिलने वाली है।

वृश्चिक राशि – जीवन साथी से चिंता बनी रह सकती है। शुभ समाचार जल्द मिल सकता है। आप समय आने पर अपना कार्य करना सीखें । धन लाभ होगा।

धनु राशि –अचानक अवसर प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जिसको लेकर चिंता बनी रहेगी। व्यवसाय में आपको उन्नति मिलेगी। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

मकर राशि – मकर राशि के जातकों के सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। बेकार के खर्चे भी बढ़ सकते हैं। वहींकिसीबात को लेकर तनाव बना रहेगा। अनचाहे मन से किया गया कार्य पूरा नहीं होगा। लेकिन आपको बिना मन से किसी दूसरे का कार्य करना पड़ेगा।

 कुंभ राशि – आपको मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। आपके प्रतिद्वंदी शांत रहेंगे। दूसरों की बातों में कभी ना आएं। आपकी बकाया वसूली पूरी होगी। तनाव से मन अशांत रह सकता है।

मीन राशि- आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। भोजन से आपका मन प्रसन्न रहेगा। बौद्धिक कार्य में सफलता मिलेगी। निवेश और यात्रा मन के अनुरूप होगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com