मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस कभी अपने डांस वीडियो से लोगों को घायल करती देखी जाती हैं, तो कभी अपने स्टाइल से फैंस के दिलों पर छुरियां चलाती हैं। इसी कड़ी में नोरा अपने वीडियो के जरिए अपना ग्लैमरस अंदाज दिखाती नजर आई हैं।
नोरा फतेही ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो इंडियन आउटफिट पहने अपनी ग्लैमरस अदाओं से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ाती देखी जा रही हैं। वीडियो में नोरा कभी सिल्वर कलर के लहंगे और हैवी जुलरी के साथ कातिलाना पोज देती देखी जाती हैं। तो कभी ब्लू और रेड कलर के ब्राइडल लहंगे में तैयार होकर हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आई हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में ‘जलेबी बेबी’ गाना चल रहा है।
नोरा फतेही का लेटेस्ट वीडियो देख फैंस एक बार फिर एक्टिव हो गए हैं। साथ ही कमेंट सेक्शन में एक से बढ़कर एक टिप्पणी करते देखे जा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,’उफ्फ जलेबी बेबी।’ दूसरे ने लिखा है,’सुपर हॉट और स्टाइलिश’। इसके साथ ही फैंस कमेंट कर नोरा को क्वीन, हॉट और बोल्ड भी बता रहे हैं।
View this post on Instagram
नोरा के शेयर किए गए इंडियन लुक वीडियो को अबतक 9 लाख 93 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो जल्द ही अजय देवगन (Ajay Devgan) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के साथ फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आएंगी। जिसमें एक्ट्रेस के डांस नंबर के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर नोरा फतेही के 28.3 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हो चुके हैं।