भारतीय क्रिकेट प्लेयरों और बाॅलीवुड एक्ट्रेस के बीच हमेशा से ही खास रिश्ता रहा है। अकसर फैंस को क्रिकेटर्स और एक्ट्रेस के अफेयर्स के चर्चे सुनने को मिलते हैं। ऐसे में अब एक और रिलेशन की बात सामने आई है। दरअसल पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री और बाॅलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर के रिलेशनशिप को लेकर आज कल खूब चर्चे हो रहे हैं।
अब इस पर रवि शास्त्री ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। तो चलिए जानते हैं कि रवि शास्त्री ने आखिर इस रिश्ते की सुर्खियों पर क्या कहा है।
अपने रिलेशनशिप के बारे में सुन कर हैरान हुए शास्त्री
कई भारतीय कुछ खिलाड़ियों ने अब तक बाॅलीवुड एक्ट्रेस के साथ अफेयर किया है तो कुछ ने शादी भी रचाई है। वहीं कुछ खिलाड़ियों के अफेयर की खबरें कई बार झूठी भी होती हैं। हालांकि रवि शास्त्री ने एक्ट्रेस निमरत कौर संग अपने रिलेशनशिप पर अब चुप्पी तोड़ दी है। वैसे भी लिंकअप की खबरों में ज्यादातर मौजूदा खिलाड़ियों का नाम सामने आता है पर इस बार तो पूर्व खिलाड़ी का नाम रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में है। हालांकि फिर भी फैंस को हैरान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि क्रिकेट जगत और बॉलीवुड की दुनिया में ये आम बात है।
रवि शास्त्री से 20 साल छोटी हैं निमरत
खास बात तो ये है कि निमरत कौर रवि शास्त्री से 20 साल की छोटी हैं। दोनों के बीच संबंधी की अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से जोर पकड़ रही हैं। ऐसे में रवि शास्त्री और निमरत कौर दोनों के ही लिए सिचुएशन काफी अनकम्फर्टेबल हो चुकी है। इस बार दोनों ही क्या बोलें और क्या नहीं ये सोचने पर वे मजबूर हो गए हैं। बता दें कि निमरत कौर ने बॉलीवुड में फिल्म लंच बॉक्स से डेब्यू किया था। वे इस वक्त 39 साल की हैं और कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा भी बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर निमरत काफी एक्टिव भी नजर आती हैं।
रवि शास्त्री ने निमरत संग अपने रिलेशनशिप पर कही ये बात
बता दें कि रवि शास्त्री और निमरत कौर के रिलेशनशिप की खबरें आज की नहीं हैं बल्कि साल 2018 से ही सोशल मीडिया पर तैर रही हैं। हालांकि इस बारे में रवि शास्त्री ने मिड से बातचीत के दौरान अहम खुलासा किया है। वे इस तरह की खबरों पर भड़कते नजर आए हैं। उन्होंने इस तरह की रिपोर्ट्स को गाय का गोबर तक कह डाला। इन बातों को वो इतना वाहियात समझते हैं। उन्होंने कहा, ‘जब गाय का गोबर ही इतना भारी हो गया है तो मैं अब उसके बारे में क्या कहूं। मैं इन बातों को गाय का गोबर कह रहा हूं तो आप खुद ही समझ लीजिए।’
ऋषभ वर्मा
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features