दुनियाभर से कई अजीब-अजीब किस्से सामने आते हैं जो चौकाने वाले होते हैं। अब एक किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं जो चौकाने वाला है। जी दरअसल यह किस्सा ब्राजील का है। यहाँ 33 साल की महिला क्रिस्टिना रोड्रिगेज मशाडो ने कुछ ऐसा किया है कि सुनकर किसी के भी होश उड़ जाए। जी दरअसल उन पर यह आरोप लगा है कि उन्होंने पति से बहस होने के बाद उसकी हत्या कर दी और प्राइवेट पार्ट काटकर उसे तेल में डालकर पका दिया। इस समय महिला पुलिस की गिरफ्त में है और पूछताछ में महिला ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिस्टिना साओ गोनकालो में अपने पति आंद्रे के साथ रहती हैं।
इन दोनों के बीच अक्सर नोक-झोंक होती रहती थी। ऐसे में जैसे ही पुलिस को हत्या के बारे में सूचना मिली तो मौके पर काफी चौंकाने वाली चीज देखी गई। जी दरअसल पुलिस का कहना है कि आंद्रे का प्राइवेट पार्ट प्राईंग पैन में सोयाबीन ऑयल के साथ पका दिया गया था। सामने आने वाली रिपोर्ट को माने तो आंद्रे और क्रिस्टिना के बीचे रिश्ता खत्म करने को लेकर बहस चल रही थी। जी दरअसल दोनों बीते 10 साल से साथ में थे लेकिन इसी बीच दो साल के लिए दोनों अलग भी हुए थे। हालाँकि उसके बाद, फिर एक साथ रहने लगे थे।
अब पुलिस का कहना है कि दोनों के दो बच्चे भी हैं, लेकिन, इनके बीच हमेशा झगड़ा होते रहता था। इस मामले में क्रिस्टिना के वकील का कहना है कि आंद्रे इस रिश्ते को खत्म नहीं करना चाहता था। केवल यही नहीं आंद्रे पर यह आरोप लगा है कि उसने क्रिस्टिना से कहा कि तुम मेरे साथ नहीं रहोगी तो किसी के साथ नहीं रह सकोगी। वही वकील ने यह भी दावा किया है कि आंद्रे, क्रिस्टिना को बार-बार जान से मारने की भी धमकी दे रहा था। अब इस मामले में जांच जारी है लेकिन यह अजीबोगरीब मामला चर्चाओं में है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features